Rajasthan Free Mobile Yojana List 2023: फ्री मोबाइल योजना की 1st List में नाम देखें
Rajasthan Free Mobile Yojana List 2023: फ्री मोबाइल योजना की 1st List में नाम देखें
Rajasthan Free Mobile Yojana List:- राजस्थान सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को डिजिटलीकरण से जोड़ने के लिए राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से राज्य की चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया और जन आधार कार्ड धारक महिलाओं को निशुल्क स्मार्टफोन दिए जाएंगे। फ्री मोबाइल योजना के तहत महिलाओं को स्मार्टफोन के साथ 3 साल के लिए निशुल्क इंटरनेट सेवा, कॉलिंग और मैसेज की सुविधा भी मिलेगी। राज्य की लाभार्थी महिलाओं को स्मार्टफोन वितरण करने के लिए 10 अगस्त 2023 से शिविर लगाए जाएंगे। जिसमें 40 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन का लाभ दिया जाएगा। राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट के तहत जिन महिलाओं के नाम
अगर आप भी राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट में अपना नाम देखना चाहती हैं तो आप हमारा यह लेख अवश्य पढ़ें। क्योंकि हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से इस लिस्ट में नाम जांचने की बहुत ही सरल प्रक्रिया बताने जा रहे हैं। जिसके माध्यम से आप यह पता लगा सकती हैं कि इस लिस्ट में आपका नाम है या नहीं।
Table of Contents
Rajasthan Free Mobile Yojana List 2023
1- राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट के बारे में जानकारी
2- Rajasthan Free Mobile Yojana List के लाभ
3- राजस्थान मुफ्त मोबाइल योजना लिस्ट जिलेवार सूची
4- राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट मे अपना नाम जांचने की प्रक्रिया
5- मुफ्त स्मार्टफोन पाने का तरीका
Rajasthan Free Mobile Yojana List 2023
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट के माध्यम से राजस्थान की 1.35 करोड़ चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया और जनाधार कार्ड धारक महिलाओं को स्मार्टफोन दिए जाएंगे। यह स्मार्टफोन (Mobile) लाभार्थी महिलाओं को बिल्कुल निशुल्क दिए जाएंगे जिनमें 3 साल के लिए निशुल्क इंटरनेट सेवा, कॉलिंग और मैसेज की सुविधा दी जाएगी। इस लिस्ट के माध्यम से प्रथम चरण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को फ्री में मोबाइल दिए जाएंगे। इसके बाद अन्य लाभार्थियों को मोबाइल वितरण करने की प्रक्रिया की जाएगी।
Rajasthan Free Mobile Yojana List के तहत महिलाओं को अपना नाम शामिल करने के लिए किसी भी तरह का कोई रजिस्ट्रेशन नहीं करवाना होगा। क्योंकि इस लिस्ट में सरकार द्वारा खुद ही चिरंजीवी योजना की पात्र महिलाओं और जनाधार कार्ड धारक महिलाओं का नाम शामिल किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा इस लिस्ट के माध्यम से पात्र महिलाओं को लाभान्वित करने के लिए 1200 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे
राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट के बारे में जानकारी
लेख का विषय Rajasthan Free Mobile Yojana List
जारी की जाएगी राजस्थान सरकार द्वारा
लाभार्थी चिरंजीवी योजना के तहत शामिल और जनाधार कार्ड धारक महिलाएं
उद्देश्य फ्री में मोबाइल देकर महिलाओं को डिजिटल बनाना
साल 2023
योजना का प्रकार राज्य सरकारी योजना
लिस्ट देखने की प्रक्रिया Online
अधिकारिक वेबसाइट https://rajasthan.gov.in/

Post a Comment