चांद पर उन आखिरी पलों में क्या हुआ? अचानक रूस का स्पेसक्राफ्ट लूना-25 कैसे क्रैश हो गया
चांद पर उन आखिरी पलों में क्या हुआ? अचानक रूस का स्पेसक्राफ्ट लूना-25 कैसे क्रैश हो गया
Luna-25 News: चंद्रमा पर लैंडिंग का रूस का सपना टूट गया है। रूस का स्पेसक्राफ्ट लूना-25 चंद्रमा की सतह पर ही क्रैश हो गया है। करीब पांच दशक के बाद रूस के चंद्रमा मिशन के लिए यह एक बड़ा झटका है। रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस ने भी इसकी पुष्टि की है।
हाइलाइट्स
रूस का स्पेस क्राफ्ट लूना-25 नियंत्रण से बाहर हो गया था
एक ऐसी समस्या में फंस गया था जिसका कारण पता नहीं चल सका है
इसके बाद ही यह अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर हो गया
मॉस्को: रूस के चांद पर पहुंचने की उम्मीदें उस समय पूरी तरह से खत्म हो गईं जब उसका स्पेसक्राफ्ट लूना-25 क्रैश हो गया। रविवार को रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की। लूना-25 सोमवार को चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग की तैयारी में लगा था। एजेंसी ने बताया कि लूना-25 प्रपोल्शन मैनूवर के समय चंद्रमा की सतह से टकरा गया था। इस वजह से ही वह दुर्घटना का शिकार हो गया है। लूना-25 का क्रैश होना रूस के लिए बड़ा झटका है। दुनियाभर के वैज्ञानिक इस बात पर बहस करने में लगे हैं कि आखिर लूना-25 के साथ आखिरी क्षणों में क्या हुआ होगा।
लूना-25 की बेकाबू स्पीड
रूस की अंतरिक्ष एजेंसी ने रोस्कोस्मोस की तरफ से कहा गया है कि लूना-25 नियंत्रण से बाहर हो गया था और एक ऐसी समस्या में फंस गया था जिसका कारण पता नहीं चल सका है। इसके बाद यह अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। लूना-25 47 सालों रूस का पहला चंद्र लैंडिंग मिशन था। यह चंद्रमा के सबसे मुश्किल दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की योजना से भेजा गया। लेकिन कम्युनिकेशन ब्लॉक होने की वजह से यह मानवरहित एयरक्राफ्ट लैंडिंग में फेल रहा। लूना-25 अपनी लैंडिंग-पूर्व कक्षा में चला गया था
।

Post a Comment